मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

नेपाल में सामान्य होते जनजीवन के बीच सोमवार से स्कूल खोलने का निर्णय

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

काठमांडू। काठमांडू मेट्रोपॉलिटन सिटी (केएमसी) ने शिक्षकों और स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक गतिविधियों को दोबारा शुरू करने के लिए सोमवार से स्कूलों में लौटने का निर्देश दिया है।केएमसी के शिक्षा विभाग के प्रमुख केशव ग्यावली के अनुसार, यह निर्देश हाल ही में राष्ट्रव्यापी अशांति के कारण स्कूल बंद होने के बाद आया है। यह निर्देश दिया गया है कि स्कूल अपनी क्षति का आकलन करें और छात्रों के लिए एक सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करें।एक सार्वजनिक नोटिस में केएमसी ने स्कूलों से किसी भी बुनियादी ढांचे के नुकसान का निरीक्षण करने, छात्रों की स्थितियों का आकलन करने के लिए अभिभावकों से संपर्क करने और यह सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि स्थिति सामान्य होने तक बच्चों के साथ अभिभावक हों।कक्षाएं सोमवार (15 सितंबर) से फिर से शुरू होने वाली हैं। नियमित पठान पाठन के साथ-साथ स्कूलों में छात्रों को वापस लाने में मदद करने के लिए मनोवैज्ञानिक परामर्श प्रदान करने के लिए भी सुझाव दिया गया है।जिन स्कूलों को नुकसान पहुंचा है उन स्कूल प्रशासन को ऑनलाइन क्लास शुरू करने के लिए भी कहा गया है। नेपाल में प्रदर्शन के दौरान काठमांडू के ही करीब एक दर्जन से अधिक स्कूलों में आगजनी कर दी गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें