मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

मॉल की ऊंची मंजिल से कूदे स्कूल संचालक, मौके पर ही हुई मौत; घटना की जांच में जुटी पुलिस

जयपुर। चित्रकूट नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बनीपार्क निवासी एक निजी स्कूल संचालक ने अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी।

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन43 बार पढ़ा गया
मॉल की ऊंची मंजिल से कूदे स्कूल संचालक, मौके पर ही हुई मौत; घटना की जांच में जुटी पुलिस

जयपुर। चित्रकूट नगर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बनीपार्क निवासी एक निजी स्कूल संचालक ने अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मॉल की पार्किंग से संबंधित सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को मिले हैं।

थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान अभिनव राज (38) निवासी दुर्गा मार्ग, बनीपार्क के रूप में हुई है। वह बनीपार्क क्षेत्र में निजी स्कूल संचालित करते थे। पुलिस के अनुसार अभिनव राज सोमवार सुबह करीब नौ बजे अपाचे बाइक से घर से निकले थे। करीब साढ़े नौ बजे वह अजमेर रोड स्थित एलीमेंट मॉल पहुंचे। उन्होंने मॉल की पार्किंग में बाइक खड़ी की और लिफ्ट से सातवीं मंजिल पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने वहां से छलांग लगा दी।

अभिनव के नीचे गिरने पर तेज आवाज हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने लहूलुहान हालत में उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही चित्रकूट नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल की जांच करवाई गई और आवश्यक साक्ष्य जुटाए गए। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिनव राज की करीब दो वर्ष पहले शादी हुई थी। शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच मनमुटाव चल रहा था।

दोनों अलग-अलग रह रहे थे। पुलिस के अनुसार पत्नी से चल रहे विवाद के कारण वह पिछले कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मॉल की पार्किंग सहित अन्य स्थानों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें