मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:17 · नई दिल्ली संस्करण

ट्रेक्टर की चपेट में आने से छात्रा की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
ट्रेक्टर की चपेट  में आने से छात्रा की हुई मौत

नवादा। जिले में मंगलवार को बालू लदे ट्रैक्टर ने एक छात्रा को रौंद दिया, जिससे छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हादसा नगर थाना क्षेत्र के सिविल कोर्ट के पास हुआ, जहां बालू लदे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने छात्रा को रौंद दिया।हादसे में लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। बताया जाता है कि छात्रा जाह्नवी कुमारी नगर थाना क्षेत्र के मंगर बीघा की रहने वाली है। मृतका छात्रा की पहचान मंगर बीघा के निवासी स्व सरोज यादव की 15 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। जाह्नवी अपने घर से ट्यूशन के लिए निकली थी। इसी बीच ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।मृतका के चाचा सुनील कुमार ने बताया कि जाह्नवी मेधावी छात्रा थी और आईएएस अधिकारी बनने का सपना देख रही थी। वह शादी से पहले अपना करियर बनाना चाहती थी और अपने माता-पिता का नाम रोशन करना चाहती थी। घटना में स्थानीय लोगों ने ट्रैक्टर को पकड़ लिया ।लेकिन चालक भागने में सफल रहा। नगर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार ने बताया कि ट्रैक्टर को जब्त कर लिया गया है और फरार चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें