मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:53 · नई दिल्ली संस्करण

सीकर में दो स्कूल बसों की टक्कर में एक बस पलटी, 36 बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सीकर में दो स्कूल बसों की टक्कर में एक बस पलटी, 36 बच्चे घायल

सीकर। जिले के दादिया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह निजी स्कूल की दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक बस सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दोनों बसों में सवार करीब 36 बच्चे घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पुलिस के अनुसार हादसा दुर्गापुरा नाड़ी जोहड़ी के पास उस समय हुआ, जब दोनों बसें बच्चों को घर से स्कूल लेकर जा रही थीं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ओवरटेक करने के प्रयास में दोनों बसें आपस में टकरा गईं। दादिया थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद ने बताया कि दोनों बसें वृंदा वैली स्कूल की हैं। टक्कर के बाद एक बस सड़क से नीचे की ओर पलट गई, जबकि दूसरी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे बस में बैठे बच्चों के सिर और मुंह आगे की सीटों से टकरा गए और कई बच्चों को चोटें आईं।हादसे की सूचना मिलते ही दादिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को एंबुलेंस और निजी वाहनों के जरिए पिपराली के सरकारी अस्पताल और सीकर के एसके अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि दोनों बसों में सवार अधिकांश बच्चे प्राथमिक कक्षाओं के थे। फिलहाल सभी बच्चों का अस्पताल में उपचार जारी है और पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें