मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल बस चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन की चपेट में आने से स्कूल बस चालक की मौत

सीवान। सीवान जिले के बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़हरिया-तरवारा मुख्य मार्ग पर सफी छपरा गांव के समीप बुधवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक स्कूल बस चालक की मौत हो गई।मृतक चैन छपरा गांव निवासी जहीरुल अली (पुत्र शहाबुद्दीन अली) के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार जहीरुल अली तीन भेड़िया स्थित आरसीएच पब्लिक स्कूल की बस चलाते थे।बुधवार की सुबह वह रोज की तरह स्कूल बस लेकर बच्चों को लाने के लिए निकले थे। बताया जाता है कि सफी छपरा गांव के समीप किसी कार्यवश उन्होंने बस को सड़क किनारे खड़ा किया और सड़क पार करने लगे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।दुर्घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल चालक को तत्काल बड़हरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन सदर अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। वहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव एवं आसपास के इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा अज्ञात वाहन की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें