मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

गड्ढे में पलटी बस, 13 स्कूली बच्चे घायल ,चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नवादा। नवादा जिले के धमौल थाना के रेवार मोड़ के निकट शुक्रवार को बच्चों से भरी स्कूल बस सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गई ।जिससे 13 बच्चे घायल हो गए हैं।घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में कराया जा रहा है ।धमाल के थाना प्रभारी हिमांशु कुमार पप्पू ने बताया कि बस निकटवर्ती जमुई जिले के केरला इंग्लिश स्कूल का था ,जो बच्चों को लेने नवादा जिले के धमाल थाना क्षेत्र के रेवार मोड़ के पास पहुंची थी ।संतुलन खो जाने के बाद बस गड्ढे में पलट गई ।जिसमें 13 बच्चे घायल हो गए हैं ।घायलों को आम नागरिकों के सहयोग से अस्पताल में दाखिल कराया गया है।बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है ।चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया था ।जिसे नागरिकों के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया गया है ।गिरफ्तार चालक जानम मलिक ने बताया कि अचानक संतुलन खोने के कारण बस पलट गई ।घटना की सूचना स्कूल संचालक को भी दे दी गई है ।ताकि बच्चों के अभिभावक अस्पताल पहुंच कर बच्चों की देखरेख कर सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें