मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, अगले हफ्ते सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना याचिका पर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई को तैयार, अगले हफ्ते सुनवाई

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना की कार्रवाई की मांग करने वाली याचिका पर सुनवाई को तैयार हो गया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने अवमानना याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने का आदेश दिया।याचिकाकर्ता की ओर से आज पेश वकील ने इस मामले को मेंशन करते हुए कहा कि निशिकांत दुबे ने सुप्रीम कोर्ट और चीफ जस्टिस के खिलाफ मानहानि करने वाले बयान दिए हैं। ये बयान वक्फ मामले और राष्ट्रपति और राज्यपाल को निर्देश देने वाले सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बाद दिए गए हैं। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। निशिकांत दुबे ने कहा कि देश में गृहयुद्ध की स्थिति के लिए चीफ जस्टिस जिम्मेदार हैं। इस बयान के वायरल होने के बाद लोग सोशल मीडिया पर अनाप-शनाप टिप्पणी कर रहे हैं। याचिकाकर्ता ने कहा कि उन्होंने निशिकांत पर कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई शुरू करने के लिए अटार्नी जनलर और सॉलिसिटर जनरल को लिखा था, लेकिन कोई जवाब नहीं आया। इस पर सरकार भी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। उसके बाद जस्टिस गवई ने इस याचिका पर अगले हफ्ते सुनवाई करने का आदेश दिया।सुप्रीम कोर्ट के वकील ब्रजेश सिंह ने अटार्नी से निशिकांत दूबे और पश्चिम बंगाल से भाजपा विधायक अंगमित्रा पॉल के खिलाफ भी अवमानना की कार्रवाई चलाने की मांग करते हुए अटार्नी जनरल आर वेंकटरमणी को पत्र लिखा है। 21 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष मेंशन किया गया था। तब जस्टिस गवई ने वकील से पूछा था कि आप क्या चाहते हैं। तब वकील ने कहा था कि हम निशिकांत दुबे के खिलाफ अवमानना का मामला चलाने की मांग करते हैं। तब कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित है। कोर्ट से पूछने की क्या जरूरत है, अटार्नी जनरल से सहमति की जरूरत होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें