मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:28 · नई दिल्ली संस्करण

राज्यों के साथ बैठक कर बंधुआ मजदूरों की समस्या सुलझाने को प्रस्ताव तैयार करे केंद्रः सुप्रीम कोर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राज्यों के साथ बैठक कर बंधुआ मजदूरों की समस्या सुलझाने को प्रस्ताव तैयार करे केंद्रः सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वो सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक कर बंधुआ मजदूरों खासकर बच्चों के अंतरराज्यीय तस्करी की समस्या को सुलझाने के लिए प्रस्ताव तैयार करे। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने इसे एक गंभीर समस्या बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रिहा कराए गए 5264 बंधुआ मजदूरों में से केवल 1101 को तत्काल वित्तीय सहायता मिली।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सभी राज्यों के साथ बैठक कर केंद्र सरकार एकीकृत प्रक्रिया तैयार करे। इस प्रक्रिया में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को भी शामिल किया जाए। कोर्ट ने कहा कि लापता बच्चों के पोर्टल की तरह ही बंधुआ मजदूरों की ट्रैकिंग के लिए भी एक पोर्टल होना चाहिए।सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं में से एक ने दावा किया कि उसे 28 फरवरी 2019 को यूपी के शाहजहांपुर के ईंट-भट्ठे से छुड़ाया गया था। उसे बिहार के गया जिले से एक ठेकेदार ने शाहजहांपुर लाया था। याचिकाकर्ता के मुताबिक वो और उसके साथी मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दी जाती थी। यहां तक कि उन्हें कहीं आने-जाने भी नहीं दिया जाता था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें