मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

आरजी कर मामले की सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर ट्रांसफर करने की मांग खारिज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
आरजी कर मामले की सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर ट्रांसफर करने की मांग खारिज

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने आरजी कर अस्पताल में डॉक्टर से रेप एवं हत्या के मामले की सुनवाई पश्चिम बंगाल से बाहर ट्रांसफर करने की मांग खारिज कर दी है। चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि ट्रायल कोर्ट में आरोप तय हो चुके हैं। कोर्ट ने सीबीआई को चार हफ्ते में स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का आदेश दिया है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि नेशनल टास्क फोर्स ने डॉक्टरों की सुरक्षा पर सुझाव दिए हैं। कोर्ट ने इन सुझावों पर राज्य सरकारों को तीन हफ्ते में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। इससे पहले 15 अक्टूबर को सीबीआई ने बताया था कि इस मामले में आरोपित संजय राय के खिलाफ 7 अक्टूबर को चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। ट्रायल कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान ले लिया है। सीबीआई मेडिकल कॉलेज में वित्तीय अनियमितता की भी जांच कर रही है।सुप्रीम कोर्ट ने 20 अगस्त को नेशनल टास्क फोर्स का गठन किया था, जिसे डॉक्टरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और काम के लिए सुविधानक माहौल बनाने को लेकर अपने सुझाव देने हैं। टास्क फोर्स के सदस्यों में वाइस एडमिरल सर्जन आरके सरीन, एशियन इंस्टीट्यूट ऑफ नेशनल गैस्ट्रोलॉजी के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. रेड्डी, एम्स दिल्ली के डायरेक्टर डॉ. एम श्रीवास, निमहंस बैंगलुरु के डॉ. प्रतिमा मूर्ति, एम्स जोधपुर के डायरेक्टर डॉ. पुरी, गंगाराम अस्पताल के एमडी डॉ. रावत, एक्स के कार्डियोलॉजी के प्रमुख प्रो. अनिता सक्सेना, मुंबई मेडिकल कॉलेज के डीन प्रो. पल्लवी सप्रे और एम्स के न्यूरोलॉजी डॉ. पद्मा श्रीवास्तव हैं। सुप्रीम कोर्ट ने इन नौ नामों के अलावा टास्क फोर्स में केंद्र सरकार के कैबिनेट सचिव, केंद्र सरकार के गृह सचिव, परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, नेशनल मेडिकल कमीशन के चेयरपर्सन और नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनर्स के अध्यक्ष को पदेन सदस्यों के रूप में शामिल किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें