मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:11 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली शराब घोटाला में विजय नायर को सुप्रीम कोर्ट से जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली,। सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली आबकारी घोटाला से जुड़े ईडी के मामले में विजय नायर को जमानत दे दी है। जस्टिस ह्रषिकेश राय की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत देने का आदेश दिया।आज सुनवाई के दौरान विजय नायर की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि विजय नायर की मनी लांड्रिंग मामले में गिरफ्तारी राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि विजय नायर को सीबीआई के मामले में निचली अदालत से जमानत मिल चुकी है। सिंघवी ने कहा कि मनीष सिसोदिया के फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि हिरासत में 17 महीने हो गए और ट्रायल भी शुरू नहीं हुआ। विजय नायर 672 दिनों से जेल में है। दोनों एक जैसे मामले हैं और आरोप भी वही हैं।ईडी ने विजय नायर को 13 नवंबर, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। विजय नायर को सीबीआई के मामले में जमानत मिल चुकी है। सीबीआई ने इस मामले में 27 सितंबर, 2022 को विजय नायर को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने 12 अगस्त को ईडी को नोटिस जारी किया था। विजय नायर की ट्रायल कोर्ट ने 29 जुलाई को डिफॉल्ट जमानत याचिका खारिज कर दी थी। दिल्ली हाई कोर्ट ने 3 जुलाई, 2023 को विजय नायर की नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें