मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

लखीमपुर खीरी कांड : सुप्रीम कोर्ट ने आशीष मिश्रा को दी नियमित जमानत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । सुप्रीम कोर्ट ने लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में

पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा को नियमित

जमानत दे दी है। जस्टिस सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली बेंच ने सशर्त जमानत

देते हुए आशीष मिश्रा को लखनऊ में रहने की इजाजत दी लेकिन वह लखीमपुर खीरी

नहीं जा सकेंगे। कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई कर रहे ट्रायल कोर्ट को मामले

की सुनवाई में तेजी लाने का निर्देश दिया। कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट

में सुनवाई की एक तिथि को कम से कम पांच गवाहों के बयान दर्ज होने चाहिए।

आज

सुनवाई के दौरान आशीष मिश्रा की ओर से पेश वरिष्ठ वकील सिद्धार्थ दवे ने

कहा कि अब आशीष मिश्रा के पिता सांसद नहीं हैं, ऐसे में अब जांच प्रभावित

होने की आशंका नहीं है। तब कोर्ट ने कहा कि पिता सांसद हों या नहीं, वे

प्रभावशाली हैं। पहले की जमानत शर्तों के मुताबिक आशीष मिश्रा दिल्ली और

यूपी नहीं जा सकता था लेकिन अब उन शर्तों में संशोधन करते हुए सुप्रीम

कोर्ट ने आशीष मिश्रा को लखनऊ में रहने की इजाजत दे दी।

सुप्रीम

कोर्ट ने 25 जनवरी 2023 को आशीष मिश्रा को अंतरिम जमानत दी थी। सुप्रीम

कोर्ट ने इस मामले में स्वत: संज्ञान लेते हुए इस घटना से जुड़े दूसरे केस

में बंद चार किसानों को भी अंतरिम जमानत दी थी, जिन पर घटना के बाद

पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया कि आशीष

मिश्रा या उनके परिवार ने किसी भी तरह से ट्रायल को प्रभावित करने की कोशिश

की तो जमानत रद्द कर दी जाएगी।

लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर, 2021

को हुई हिंसा में आठ लोगों की जान चली गई थी। इस मामले में एसआईटी आशीष

मिश्रा को मुख्य आरोपित बनाकर 3 जनवरी 2021 को लखीमपुर की कोर्ट में

चार्जशीट दाखिल की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें