मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:39 · नई दिल्ली संस्करण

सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को एक पाली में नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई को एक पाली में नीट पीजी परीक्षा आयोजित करने का दिया निर्देश

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) को निर्देश दिया है कि वो नीट पीजी की परीक्षा दो शिफ्ट में नहीं ले और इस परीक्षा को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का प्रबंध करे। यह आदेश जस्टिस विक्रमनाथ की अध्यक्षता वाली वेकेशन बेंच ने दिया। नीट पीजी की परीक्षा 15 जून को होने वाली है।सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करना मनमाना फैसला है और इससे सबको समान अवसर नहीं मिलेंगे। दोनों शिफ्टों के प्रश्न पत्र एक ही किस्म के नहीं होंगे। ऐसे में परीक्षा एक ही शिफ्ट में होना उचित है।सुप्रीम कोर्ट ने एनबीई की उस दलील को खारिज कर दिया कि नीट पीजी की परीक्षा के लिए उसके पास इतने पर्याप्त सेंटर नहीं है कि एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित की जाए। कोर्ट ने कहा कि 15 जून को परीक्षा आयोजित होने वाली है, ऐसे में परीक्षा के लिए इंतजाम करने के लिए पर्याप्त समय है ताकि एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित किया जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें