मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर जवाब देने के लिए उप्र सरकार को मिला समय, 11 मार्च को सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने हथियार लाइसेंस मामले में मुख्तार अंसारी के बेटे और विधायक अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को जवाब दाखिल करने के लिए समय दे दिया है। जस्टिस बीआर गवई की अध्यक्षता वाली बेंच ने जमानत याचिका पर अगली सुनवाई 11 मार्च को करने का आदेश दिया।आज सुनवाई के दौरान अब्बास अंसारी के वकील ने उप्र सरकार की ओर से दाखिल जवाब का जवाबी हलफनामा दाखिल करने के लिए समय देने की मांग की, जिसके बाद कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 11 मार्च को करने का आदेश दिया। कोर्ट ने 22 जनवरी को उप्र सरकार को नोटिस जारी किया था।सुप्रीम कोर्ट ने आर्म्स एक्ट मामले में उनकी गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक लगा रखी है। 22 जनवरी को सुनवाई के दौरान अब्बास की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने लगाए गए आरोपों को निराधार बताया था।दरअसल, मऊ सदर से सुभासपा विधायक अब्बास अंसारी आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामलों में फरार चल रहे हैं। 25 अगस्त, 2023 को ट्रायल कोर्ट ने अब्बास को अपराध प्रक्रिया संहिता की धारा 82 के तहत फरार घोषित कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें