मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

स्‍टेट बैंक बॉन्ड के जरिए 20 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा, बोर्ड ने दी मंजूरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मुंबई। देश एवं सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े ऋणदाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) चालू वित्‍त वर्ष 2025-26 में घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी कर 20 हजार करोड़ रुपये तक जुटाएगा। एसबीआई बोर्ड ने बॉन्ड जारी करने की योजना को मंजूरी दे दी है।स्‍टेट बैंक ने बुधवार को शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि उसके निदेशक मंडल ने बेसल III-कंप्लायंट अतिरिक्त टियर-1 और टियर-2 बॉन्ड जारी करके 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना को मंजूरी दे दी है। एसबीआई ने एक्सचेंजों बताया कि बैंक चालू वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान घरेलू निवेशकों को बॉन्ड जारी करेगा। इसके लिए जहां भी आवश्यक हो भारत सरकार से मंजूरी लेनी होगी।उल्‍लेखनीय है कि धन उगाहने की घोषणा के बाद ऋणदाता के शेयर बॉम्‍बे स्‍टॉक एक्‍स्‍चेंज और नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज पर लगभग 2 फीसदी बढ़कर 832 रुपये के करीब दिन के उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। एसबीआई के शेयर पिछले 12 महीनों में लगभग 6 फीसदी की गिरावट के साथ पिछड़ रहे हैं। हालांकि वे 2025 में अब तक 5 फीसदी का सकारात्मक रिटर्न देने में कामयाब रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें