मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

राजस्थान: दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेस वे हादसे में 6 की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

सवाईमाधोपुर,। सवाईमाधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई

एक्सप्रेस वे पर रविवार सुबह हुए हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। मृतकों

में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। हादसे में दो बच्चे घायल हुए हैं।

कार सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे।

पुलिस के अनुसार सीकर

से एक परिवार कार से रणथंभौर स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर दर्शन करने जा

रहा था। इसी दौरन रविवार सुबह 8 बजे बौंली थाना क्षेत्र में बनास पुलिया के

पास हादसा हो गया। कार को टक्कर किस वाहन ने मारी है, इसकी जानकारी नहीं

मिल सकी है।

बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल के अनुसार हादसे में कार

बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। शवों को बड़ी मशक्कत करके बाहर निकाला गया।

शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी

कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष

पुत्र रामावतार शर्मा व सतीश शर्मा हैं। हालांकि मृतकों के नाम की आधिकारिक

पुष्टि परिजनों के मौके पर पहुंचने के बाद ही होगी। हादसे में घायल दो

बच्चों को पहले बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था,

जहां से इन्हें जयपुर रेफर किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें