मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:25 · नई दिल्ली संस्करण

सवाई माधोपुर: कूनो से आया चीता जंगल की ओर लौटा, वन विभाग अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सवाई माधोपुर: कूनो से आया चीता जंगल की ओर लौटा, वन विभाग अलर्ट

सवाई माधोपुर राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले में एक चीते की गतिविधियों को लेकर वन विभाग पूरी तरह सतर्क बना हुआ है। कूनो नेशनल पार्क से आया चीता जिसे केपी-2 के नाम से पहचाना जा रहा है, पिछले कुछ समय से रणथंभौर क्षेत्र में घूमता हुआ देखा गया। हालांकि अब हालिया जानकारी के अनुसार चीते ने रिहायशी इलाके से निकलकर फिर से जंगल की ओर रुख कर लिया है।

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, यह चीता बीते दिन शाम से ही रिहायशी इलाकों के आसपास मूवमेंट कर रहा था, जिससे स्थानीय लोगों में हल्की चिंता का माहौल बन गया था। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वन विभाग की टीम लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी। मंगलवार सुबह चीते की दिशा बदलते हुए उसे जंगल की ओर जाते हुए ट्रैक किया गया, जिससे प्रशासन और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है।

बताया जा रहा है कि फिलहाल चीते का मूवमेंट रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन 8 की ओर है। वन विभाग की टीमें लगातार उसकी लोकेशन को ट्रैक कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके। इस पूरे घटनाक्रम पर जिला वन अधिकारी मानस सिंह खुद निगरानी बनाए हुए हैं और उन्होंने संबंधित टीमों को जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए हैं।

वन विभाग के अधिकारी और कर्मचारी चीते की हर गतिविधि पर नजर रख रहे हैं और समय-समय पर डीसीएफ को अपडेट दे रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

साथ ही, स्थानीय निवासियों से भी अपील की गई है कि वे सतर्क रहें और किसी भी वन्यजीव को देखने पर तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

बता दें कि वन विभाग का मुख्य उद्देश्य चीते की सुरक्षा के साथ-साथ आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है जिसके लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें