मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

उत्तम नगर में मृतक के परिजनों से मिलने से रोके जाने पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
उत्तम नगर में मृतक के परिजनों से मिलने से रोके जाने पर भड़के सौरभ भारद्वाज, दिल्ली पुलिस पर लगाए आरोप

नई दिल्ली। उत्तम नगर में होली के दिन हुई 26 वर्षीय युवक तरुण की हत्या के बाद उसके परिजनों से मिलने पहुंचे आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने रोक दिया।

इस घटना के बाद सौरभ भारद्वाज ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए और कहा कि दिल्ली पुलिस एक नौजवान की मौत पर भी राजनीति कर रही है तथा भाजपा के दबाव में काम कर रही है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि वे मृतक तरुण के परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना देने के लिए उत्तम नगर पहुंचे थे।

उन्होंने पुलिस अधिकारियों से हाथ जोड़कर केवल दो लोगों को परिवार से मिलने की अनुमति देने का अनुरोध किया था, लेकिन वहां मौजूद वरिष्ठ अधिकारियों ने इसे यह कहकर अस्वीकार कर दिया कि मामला बेहद संवेदनशील है। भारद्वाज के अनुसार, पुलिस ने उन्हें मिलने से रोक दिया, जबकि उनके सामने ही भाजपा के लगभग 20 लोगों को अंदर जाने दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक युवा की मौत के बाद भी राजनीति की जा रही है।

सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस के जवानों को आगे कर दिया जाता है, जबकि पीछे से वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस कमिश्नर षड्यंत्र रचते हैं।

उन्होंने कहा कि यदि पुलिस कमिश्नर भी इस तरह के मामलों में राजनीति करना चाहते हैं, तो यह दिल्ली पुलिस की निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। सौरभ भारद्वाज ने यह भी दावा किया कि मृतक तरुण का परिवार पुलिस की अब तक की कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार लगातार यह आरोप लगा रहा है कि मामले की जांच ठीक ढंग से नहीं की जा रही है।

उन्होंने एक अन्य मामले का उदाहरण देते हुए कहा कि जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से कमल ध्यानी की मौत के मामले में भी परिवार ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। उस मामले में पुलिस ने एक गरीब मजदूर को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन असली ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की गई।

इसी बीच, आम आदमी पार्टी ने मंगोलपुरी में कुछ दिन पहले हुई एक छात्र की हत्या के मामले में पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता भी की है।

सौरभ भारद्वाज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि पार्टी प्रतिनिधियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक मदद प्रदान की है। इस दौरान पूर्व विधायक राखी बिड़लान, पार्षद राकेश जाटव और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें