मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:34 · नई दिल्ली संस्करण

सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर लगाया घोटाले की साजिश का आरोप

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली सरकार पर लगाया घोटाले की साजिश का आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आआप) के नेता एवं दिल्ली के पूर्व मंत्री सौरभ भारद्वाज ने रविवार को दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार पर घोटाले की साजिश का आरोप लगाया है। भारद्वाज का कहना है कि सरकार की योजना गरीबों के लिए सस्ता चावल खरीद उसे आगे बेचकर कमाने की थी।सौरभ भारद्वाज ने एक्स पर साझा एक वीडियो में दावा किया कि दिल्ली सरकार और असम की एक संस्था ने मिलकर फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (एफसीआई) से सब्सिडी वाला चावल हासिल कर उसे निजी हाथों में बेचने की सुनियोजित योजना बनाई थी।उन्होंनेे कहा कि इस योजना के तहत दिल्ली के गरीबों के बीच बांटने के नाम पर एफसीआई से हर सप्ताह 31 हजार मीट्रिक टन रियायती चावल की मांग की गई थी। आरोप है कि यह भारी-भरकम चावल दिल्ली के किसी भी जरूरतमंद नागरिक तक पहुंचने के बजाय सीधे हरियाणा की एक निजी कंपनी को भारी मुनाफे पर बेचा जानाा था।भारद्वाज ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि इस फर्जीवाड़े से हर सप्ताह लगभग 143 करोड़ रुपये के घोटाले का खाका तैयार किया गया था। यदि यह तंत्र लगातार 3 वर्षों तक सक्रिय रहता, तो यह कुल 22 हजार करोड़ रुपये का एक विशाल संस्थागत घोटाला साबित होता।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें