मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

सतना : शादी के 18 दिन बाद बस की टक्कर से दाे सगे भाइयों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
सतना : शादी के 18 दिन बाद बस की टक्कर से दाे सगे भाइयों की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां पलभर में छीन लीं। महज 18 दिन पहले दो सगी बहनों से विवाह बंधन में बंधे दो सगे भाइयों की बस की टक्कर से मौत हो गई। हादसे के बाद गांव और परिवार में मातम पसर गया, वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।जानकारी के अनुसार, चकदही निवासी विवेक यादव (25) और उनके छोटे भाई विनय यादव (24) शनिवार सुबह बाइक से सतना आ रहे थे। सुबह करीब 10 बजे सतना-मैहर बाईपास स्थित उतैली मोड़ के पास मैहर की ओर जा रही अभय ट्रेवल्स की बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनय ने रीवा ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।12 मई को हुई थी शादी, एक साथ निकली थी बारातविवेक और विनय की शादी 12 मई को उचेहरा क्षेत्र की दो सगी बहनों से हुई थी। दोनों भाइयों की बारात एक ही घर से निकली थी और परिवार में खुशियों का माहौल था। लेकिन शादी के महज 18 दिन बाद हुए इस हादसे ने दोनों परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के घर और ससुराल पक्ष में कोहराम मच गया। जिला अस्पताल की मर्चुरी के बाहर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।शव रखकर किया चक्काजाम, बसों पर पथरावपोस्टमार्टम के बाद परिजन और ग्रामीण दोनों युवकों के शव लेकर सतना बस स्टैंड पहुंचे और सड़क पर शव रखकर सतना-रीवा मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। प्रदर्शन के दौरान भीड़ में शामिल कुछ लाेगाें ने बसों पर पथराव कर दिया और तोड़फोड़ की। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित किया। पथराव करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया गया।अधिकारियों की समझाइश के बाद शांत हुआ मामलाघटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सिटी राहुल सिलाडिया, सीएसपी देवेंद्र प्रताप सिंह सहित शहर के तीनों थाना प्रभारियों और भारी पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें समझाया। काफी देर तक चली वार्ता के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ और यातायात बहाल किया गया।चालक फरार, बस जब्तहादसे के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों की लापरवाही पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें