मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

सतना : नागौद पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सतना : नागौद पुलिस की बड़ी सफलता, बारापत्थर हत्याकांड का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के सतना जिले के थाना नागौद पुलिस ने बहुचर्चित बारापत्थर हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चंदन यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद मामले में अहम खुलासे हुए हैं।

एडिशनल एसपी प्रेम लाल कुर्वे ने बताया कि 5 मार्च की रात करीब 09:30 बजे घटना हुई थी। मामले को लेकर शिकायतकर्ता ने बताया कि किचन में खाना बनाते समय पटाखे जैसी आवाज सुनाई दी। बाहर जाकर देखा तो गांव के चंदन यादव और आलोक सोनी हथियारों के साथ खड़े थे, जबकि एक अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधे मोटरसाइकिल के पास मौजूद था। कुछ ही देर में जानकारी मिली कि बड़े पापा अभय उर्फ बबलू यादव को गोली मार दी गई है।

उनके गर्दन, सीने और कमर में गोली के निशान मिले थे।

इसी दौरान यह भी सामने आया कि राणा यादव को भी दुकान में घुसकर गोली मारी गई, जिससे वह घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मामले में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रीवा रेंज के उप महानिरीक्षक ने 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

मामले में पुलिस पहले ही शरद यादव, अमर उर्फ बृजेंद्र बागरी, प्रेम पुरवार, आलोक सोनी और संजय साकेत को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं, घटना के बाद से फरार चल रहे मुख्य आरोपी चंदन यादव (उम्र 35 वर्ष, निवासी बारापत्थर, थाना नागौद, जिला सतना) को बीते बुधवार को जिला पन्ना के थाना धर्मपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी से मिली सूचना के आधार पर सिंहपुर रोड कतकौन पुलिया के पास झाड़ियों से एक 32-बोर पिस्टल और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी और मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिससे मामला और संवेदनशील हो गया था। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें