मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने संभाला कार्यभार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने संभाला कार्यभार

नई दिल्ली। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सतीश गोलचा ने शुक्रवार को दिल्ली के 26वें पुलिस आयुक्त के रूप में कार्यभार संभाल लिया। वे इस पद पर अप्रैल 2027 तक सेवा देंगे। उन्होंने एसबीके सिंह का स्थान लिया, जो केवल 21 दिनों तक इस पद पर रहे। अरुणाचल प्रदेश-गोवा-मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेश (एजीएमयूटी) कैडर के 1992 बैच के अधिकारी गोलचा ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय में कार्यभार ग्रहण किया।पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने गुरुवार को नियुक्ति का आदेश जारी किया था। यह आदेश दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार को उनके सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में एक जनसुनवाई के दौरान हुए हमले के एक दिन बाद आया। हालांकि, अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि इस नियुक्ति का हमले से कोई संबंध नहीं है।उल्लेखनीय है कि 1988 बैच के अधिकारी एसबीके सिंह का दिल्ली पुलिस प्रमुख के रूप में कार्यकाल सबसे छोटा रहा है। सिहं ने संजय अरोड़ा की सेवानिवृत्ति के बाद 1 अगस्त को ही पदभार संभाला था। फिलहाल उन्हें कोई पद नहीं दिया गया है।दिल्ली पुलिस में सतीश गोलचा डीसीपी, ज्वाइंट सीपी और स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर), स्पेशल सीपी (लॉ एंड ऑर्डर तथा इंटेलिजेंस) जैसे महत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्ष 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान कानून-व्यवस्था संभालने की उनकी भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही थी। वर्ष 2022 से 2023 तक वह अरुणाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक रहे। इसके बाद गोलचा को अप्रैल 2024 में तिहाड़ जेल का महानिदेशक नियुक्त किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें