मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:47 · नई दिल्ली संस्करण

नारी सम्मान समारोह में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरित

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
नारी सम्मान समारोह में सैकड़ों महिलाओं को साड़ी वितरित

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर सुल्तानगंज स्थित बाबा अजगैबीनाथ धाम सहित भागलपुर के अन्य स्थानों पर बोल-बम की पवित्र ध्वनि सुनाई देने लगी है। बिगत 10 वर्षों से सावन की सोमवारी में वरिष्ठ समाजसेवी दीपक सिंह के नेतृत्व में जिछो, सरधो और लोदीपुर पंचायत की सैकड़ों महिला पुरुष बरारी गंगा घाट में जल भर कर ऐतिहासिक प्राचीन दुर्गा मंदिर परिसर स्थित भोलेनाथ के शिवलिंग पर जलार्पण करते आ रहे हैं।

शुक्रवार को पवित्र सावन मास की सोमवारी के तैयारी के उपलक्ष्य में जिछो स्थित मधुवन में पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद विनीता सिंह और उसके सुपुत्र उत्कर्ष फाउंडेशन स्कूल के निर्देशक मंजीत सिंह के द्वारा 'नारी सम्मान समारोह एवं साड़ी वितरण कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस पुनीत अवसर पर क्षेत्र की सैकड़ों जरूरतमंद और श्रद्धालु महिलाओं को उपहार स्वरूप साड़ियां वितरित की गईं।

मौके पर मंजीत सिंह ने कहा कि भारतीय संस्कृति में सावन का महीना और नारी, दोनों ही पवित्रता, त्याग और शक्ति के प्रतीक हैं। सावन की सोमवारी को लेकर महिलाओं को सम्मानित करना हमारी परंपरा का अभिन्न अंग है, जो नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देता है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं के चेहरे पर साड़ी पाकर खुशी झलक रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें