मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:18 · नई दिल्ली संस्करण

पंजाब, बंगाल और असम की लड़कियों को सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा के नरक से निकाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पंजाब, बंगाल और असम की लड़कियों को सारण पुलिस ने आर्केस्ट्रा के नरक से निकाला

सारण। पुलिस ने मानव तस्करी और नाबालिगों के शोषण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 15 नाबालिग लड़कियों को आर्केस्ट्रा संचालकों के चंगुल से मुक्त कराया है। वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले के विभिन्न आर्केस्ट्रा केंद्रों पर छापेमारी की गई।

यह कार्रवाई राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के पत्र के आलोक में की गई। एसएसपी के निर्देश पर महिला थाना पुलिस और विशेष टीम ने रिविलगंज एवं कोपा थाना अंतर्गत चिन्हित आर्केस्ट्रा ठिकानों की विधिवत घेराबंदी की।

पुलिस के अनुसार, इन लड़कियों को प्रताड़ित कर जबरन नृत्य और अन्य अनैतिक कार्यों में धकेला गया था। मुक्त कराई गई 15 नाबालिग लड़कियों में पंजाब से चार, पश्चिम बंगाल से चार, बिहार से तीन, ओडिशा से दो, उत्तर प्रदेश से एक और असम से एक लड़की शामिल है। इन सभी को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया है और इनके पुनर्वास की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने मौके से 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में कोपा थाना क्षेत्र के दीपक कुमार यादव, हरिशंकर मांझी, संजीत कुमार मांझी, गोविन्द कुमार यादव और रिविलगंज थाना क्षेत्र के संदीप यादव, विनय ठाकुर व मोहित कुमार शामिल हैं। महिला थाना में मामला दर्ज कर अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें