मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

देर रात सारण पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटलों और हॉस्टलों की खंगाली गई व्यवस्था

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
देर रात सारण पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, होटलों और हॉस्टलों की खंगाली गई व्यवस्था

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने हेतु विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी थाना क्षेत्रों में स्थित होटलों, लॉज, हॉस्टलों, बैंकों, एटीएम और दुकानों का जाँच किया गया।

अभियान के दौरान पुलिस बल ने आगंतुकों के सत्यापन, होटल रजिस्टरों की जांच, संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग सहित सुरक्षा मानकों का जायजा लिया। साथ ही रात्रि गश्ती बढ़ाकर प्रमुख चौक-चौराहों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है।

सारण पुलिस ने सभी होटल और लॉज संचालकों को सख्त निर्देश दिया है कि बिना वैध पहचान पत्र के किसी को भी कमरा न दें और सभी का विवरण रजिस्टर में दर्ज करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें