मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

सारण के मांझी में पुलिस- शराब माफिया मुठभेड़ में एक घायल और एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सारण के मांझी में पुलिस- शराब माफिया मुठभेड़ में एक घायल और एक गिरफ्तार

सारण। जिले में अपराध और शराब तस्करी के खिलाफ सारण पुलिस का विशेष अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में बीती रात मांझी थाना क्षेत्र के तटीय इलाके में पुलिस और कुख्यात शराब माफियाओं के बीच सफल मुठभेड़ हुई।इस कार्रवाई में एक अपराधी के पैर में गोली लगी है, जबकि दूसरे ने खुद को घिरता देख आत्मसमर्पण कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने इस संबंध में हिन्दुस्थान समाचार को जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शराब माफियाओं का एक समूह भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी कर रहा है। सूचना के आधार पर मांझी के तटीय क्षेत्र में पुलिस टीम ने घेराबंदी शुरू की।पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके जवाब में, पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षार्थ गोलियां चलाईं। दोनों तरफ से हुई गोलीबारी के दौरान एक शराब माफिया के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया, जिसे पुलिस ने तुरंत काबू कर लिया। पुलिस की सख्त कार्रवाई देख दूसरे अपराधी के पास आत्मसमर्पण करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।मुठभेड़ के बाद पुलिस ने मौके से बरामद मोटर चालित नाव से अवैध अंग्रेजी शराब की खेप जब्त की है। इसके अलावा अपराधियों के पास से दो कट्टा, चार जिंदा कारतूस, और कई खोखे भी बरामद किए गए हैं। यह बरामदगी इस बात का संकेत है कि अपराधी किसी बड़े अवैध कारोबार को अंजाम देने की फिराक में थे। घायल अपराधी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया है।एसएसपी डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर जिले में यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। महज 36 घंटे पहले मुफस्सिल थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने गैंगवार के आरोपी नंदकिशोर राय उर्फ शिकारी राय को एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया था। सारण पुलिस की इस लगातार और सख्त कार्रवाई से जिले के अपराधियों और तस्करों में हड़कंप मच गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कुमार आशीष ने स्पष्ट किया है कि अपराध और शराब तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।पकड़े गए दोनों तस्करों से पुलिस अब गहनता से पूछताछ कर रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों, गिरोह के सरगनाओं और उनके ठिकानों का पता लगाया जा सके। सारण पुलिस ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वह जिले को अपराधमुक्त बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें