मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:07 · नई दिल्ली संस्करण

सारण पुलिस की कार्रवाई विगत 24 घन्टे में 33 अभियुक्त गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण पुलिस की कार्रवाई विगत 24 घन्टे में 33 अभियुक्त गिरफ्तार

सारण। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष के निर्देश पर असामाजिक तत्वों और अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान में सारण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। विगत 24 घंटे में की गई कार्रवाई के दौरान कुल 33 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।यह विशेष अभियान अपराध नियंत्रण और शराबबंदी के नियमों को सख्ती से लागू करने के उद्देश्य से चलाया गया था।एसएसपी कार्यालय के अनुसार वारंट में छह अभियुक्त, शराब सेवन में आठ, शराब कारोबार में सात, हत्या का प्रयास में चार, अपहरण मे दो, गृहभेदन मे दो, हत्या मे एक, चोरी में एक और अन्य में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।शराब के विरुद्ध अभियान में सारण पुलिस ने कुल 263.24 लीटर अवैध शराब ज़ब्त की है। जब्त शराब में 215 लीटर देशी शराब, 48.24 लीटर विदेशी शराब शामिल है। इस दौरान अवैध शराब भट्ठियों को भी ध्वस्त किया गया। अपराध नियंत्रण के साथ-साथ यातायात सुरक्षा पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।इस दौरान कुल 52 वाहनों से 118000 रूपया जुर्माना राशि वसूली गई। गिरफ्तारी और छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल, एक बैट्री, एक इरिक्सा, एक मोबाईल फोन और एक डेबिट बरामद किया गया है। वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ कुमार आशीष ने बताया कि अपराध और शराबबंदी के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें