मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

सारण जिलाधिकारी ने जनशिकायत के 8 मामलों में तुरंत सुनाया फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारण जिलाधिकारी ने जनशिकायत के 8 मामलों में तुरंत सुनाया फैसला

सारण। जिला प्रशासन ने बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम-2015 के सफल क्रियान्वयन को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता घोषित किया है।इसी क्रम में जिलाधिकारी अमन समीर ने आज अपने कार्यालय कक्ष में द्वितीय अपील के तहत प्राप्त कुल 12 लोक शिकायत मामलों की सुनवाई की। लोक शिकायतों के ससमय और गुणवत्तापूर्ण निवारण पर बल देते हुए, जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि लोक प्राधिकारों को इसके लिए सजग, संवेदनशील तथा सक्रिय रहना होगा।सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी अमन समीर ने 08 मामलों में मौके पर ही अंतिम रूप से आदेश पारित कर उनका निवारण किया। शेष 04 मामलों में अपेक्षित पूर्ण प्रतिवेदन के अभाव को देखते हुए, जिला पदाधिकारी ने संबंधित लोक प्राधिकारों को कड़े निर्देश दिए। उन्हें अगली सुनवाई की तिथि पर पूर्ण प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।जिलाधिकारी ने जोर देकर कहा कि बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम, 2015 का सफल क्रियान्वयन प्रशासन की सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।यह सुनिश्चित करना सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी है कि नागरिकों की शिकायतों का निवारण त्वरित, पारदर्शी और संतोषजनक तरीके से हो। आम जनता को उनकी शिकायतों के निवारण के लिए भटकना न पड़े और उन्हें कानूनी अधिकार के तहत न्याय मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें