मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

हाइवा और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में एक मजदूर की मौत, पांच गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हाइवा और ट्रैक्टर के बीच टक्कर में एक मजदूर की मौत, पांच गंभीर

भागलपुर। पुलिस जिला नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक तेज अनियंत्रित हाइवा और एक टैक्टर के बीच हुई जोरदार टक्कर में पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हाे गये, जबकि एक युवक की मौत हो गई। मृतक बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयरामपुर निवासी प्रमोद मंडल के पच्चीस वर्षीय पुत्र रूपेश मंडल है। यह घटना बिहपुर चौक से 200 मीटर दूर भारत चिमनी भट्टा के समीप हुई है।मृतक की पिता प्रमोद मंडल ने बताया कि रूपेश सुबह पांच मजदूरों के साथ घर से नाश्ता करके नवगछिया की तरफ मवेशियों का चारा लोड करने बहियार जा रहा था, तभी उधर से आ रही तेज रफ्तार हाईवा और ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर हुई और ट्रैक्टर का डाला पलट गया, जिसके कारण रूपेश हाइवा के नीचे आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना में उसके साथ मौजूद रतन मंडल, कुंदन मंडल, राजकुमार मंडल, शंभू कुंवर और एक अज्ञात युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं,जिन्हें इलाज के लिए आनन फानन में रेफरल अस्पताल भेजा गया है। जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है।मृतक के पिता ने कहा कि वह मजदूरी करते हैं और उनके साथ पुत्र रूपेश भी मजदूरी करता था। पिता पुत्र के खर्चे के सहारे ही पूरा घर चल रहा था। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त हाइवा को कब्जे में ले लिया है। ड्राइवर मौके से फरार बताया जा रहा है। वहीं रूपेश की मौत से पूरे घर में मातम पसरा हुआ है। मृतक की परिवार का रो रोकर बुरा हाल है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें