मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क दुघर्टना में पिता की मौत, पुत्र गंभीर रूप से घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर,। जिले के रसलपुर थाना क्षेत्र के एकचारी - मोहनपुर मार्ग

स्थित मिरघटी गांव के समीप शनिवार को एक बाइक और टाटा 407 के बीच आमने

सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर

ही हो गयी, जबकि एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

मृतक व्यक्ति

सनोखर गांव निवासी विष्णु देव साह के 50 वर्षीय पुत्र शंकर साह है। वहीं

जख्मी युवक शंकर साह का पुत्र है। बताया जा रहा है कि दोनों पिता पुत्र

किसी जरूरी काम से कहलगांव जा रहे थे। इसी दौरान महगामा की ओर जा रही एक

तेज रफ्तार ट्रांसपोर्ट की गाड़ी टाटा 407 ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें

बाइक चला रहे युवक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे बैठा व्यक्ति गिरकर टाटा

407 गाड़ी के चक्का के अंदर चला गया, जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई।

वहीं घायल युवक को ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल भेज

दिया।

पुलिस ने ट्रांसपोर्ट टाटा 407 गाड़ी को खदेड़ कर सनोखर

थाना क्षेत्र के गंगारापुर गांव के पास पकड़ लिया वही चालक और खलासी को

गिरफ्तार कर सनोखर थाना के हाजत में बंद कर दिया है। वहीं घटना से आक्रोशित

ग्रामीण सड़क जाम करने की कोशिश करने लगा। थानाध्यक्ष ने ग्रामीणों ने

काफी समझाया बुझाया तब ग्रामीण शांत हुए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें