मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

गंगा स्नान कर घर लौट रही महिला को बेलगाम बोलेरो ने कुचला, मौके पर हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
गंगा स्नान कर घर लौट रही महिला को बेलगाम बोलेरो ने कुचला, मौके पर हुई मौत

भागलपुर। जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के सुलतानगंज तारापुर मुख्य मार्ग पर शिवनंदनपुर गांव के समीप सोमवार को एक बेलगाम बोलेरो ने सड़क किनारे चल रही एक महिला को कुचल दिया। जिससे उक्त महिला की मौके पर मौत हो गई।मृतका की पहचान शिवनंदनपुर गांव निवासी अरविंद यादव की पत्नी 38 वर्षीय गीता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाबत स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतका गीता देवी मोहल्ले के कई महिलाओं के साथ सुबह गंगा स्नान करने अजगैबीनाथ गंगा घाट गई थी‌ गंगा स्नान कर वह घर लौट रही थी, तभी तारापुर की ओर से आ रहे एक बेलगाम बोलेरो ने उसे कुचलते हुए गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया।इसके बाद स्थानीय लोगों ने शव को बीच सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग को लेकर बांस बल्ला लगाकर सड़क को जाम कर दिया। उधर जाम की सूचना मिलते ही सुल्तानगंज बीडीओ संजीव कुमार एस आई संजय मंडल और सागर कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा बूझकर लगभग 1 घंटे के बाद जाम छुड़वाया।मृतका को तीन लड़का और दो लड़की है। घटना के बाद सभी बच्चों एवं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद ग्रामीणों ने कहा कि बड़े छोटे वाहनों की स्पीड कंट्रोल को लेकर ब्रेकर का निर्माण जिला प्रशासन को करना चाहिए और बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरुक भी करना चाहिए ताकि दुर्घटना को रोका जा सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें