मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

हाईवा और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, दो व्यक्ति घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के‌ सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के नवटोलिया गांव के समीप फोर लेन पर शनिवार को हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। इस घटना में मोटरसाइकिल सवार की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान लालमुनी यादव‌ निवासी शाहकुण्ड प्रखंड के कसबा खैरी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि लालमुनि अपने घर से मोटरसाइकिल से गंगा स्नान करने अजगैबिनाथ धाम जा रहे थे। तभी नवटोलिया फोरलाइन मोड़ के समिप तेज गति से आ रहे हाइवा ने मोटरसाइकिल पर जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें लालमुनि यादव की मौत हो गई। जबकि लक्ष्मण यादव और निर्मल यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों की स्थिति गंभीर देख उसे बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया। उधर घटना के बाद से परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में ले शकर पोस्मार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें