मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:27 · नई दिल्ली संस्करण

अनियंत्रित बारात गाड़ी ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अनियंत्रित बारात गाड़ी ने ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत और तीन घायल

Sarakdurghatnamain1kimautभागलपुर। जिले के इशाकचक थाना क्षेत्र अंतर्गत हनुमान मंदिर के पास बुधवार सुबह ऑटो और स्कार्पियो के बीच हुई टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि ऑटो पर परवल लाया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर से बारात गाड़ी काफी तेजी से आ रही थी। दोनों वाहन के चालक एक दूसरे को नहीं देख पाए और दोनों में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में ऑटो पर सवार बद्री मंडल को सिर में जोरदार चोट लगी। उसके अलावा तीन अन्य लोग भी घायल हो गए। वहीं बाराती गाड़ी में किसी को कुछ भी नहीं हुआ।बस गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई। घटना के बाद बद्री मंडल सहित अन्य घायलों को 112 की टीम ने मायागंज अस्पताल इलाज के लिए भेजा। जहां बद्री मंडल की इलाज के दौरान मौत हो गई। बद्री मंडल सब्जी का व्यवसाय किया करता था। घटना के बाद मृतक के परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें