मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी नहीं लेगी सरकार की अनुदान राशि

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,।दुर्गा पूजा 2024 में अब केवल दो महीने बाकी हैं। आगामी

दुर्गा पूजा को लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को नेताजी इंडोर

स्टेडियम में पूजा समितियों के साथ बैठक के दौरान घोषणा की कि दुर्गा पूजा

के अवसर पर प्रत्येक क्लब को 85 हजार दिये जायेंगे। राज्य सरकार की इस

घोषणा के बाद मंगलवार शाम उत्तर कोलकाता के सबसे लोकप्रिय दुर्गापूजा

आयोजकों में से एक संतोष मित्रा स्क्वायर पूजा कमिटी ने मुख्यमंत्री द्वारा

घोषित अनुदान लेने से मना कर दिया। भाजपा नेता सजल घोष ने मुख्यमंत्री का

अनुदान नहीं लेने के कई कारण बताए।

वर्ष 2023 में 'राम मंदिर' रूपी

पूजा मंडप बनाकर उत्तर कोलकाता संतोष मित्रा स्क्वायर पूरे देश में चर्चा

का विषय बना था। भाजपा नेता सजल घोष इस पूजा के मुख्य आयोजकों में थे।

मुख्यमंत्री की घोषणा के कुछ देर बाद उन्होंने पूजा के लिए दीदी द्वारा दिए

जा रहे अनुदान के प्रसंग में कहा कि मैं पूजा के बारे में सोचने के लिए

ममता बनर्जी को धन्यवाद देता हूं। हमने एक बार यह अनुदान राशि तब ली थी जब

यह हजारों में थी। उस समय कोई भी डीए या नौकरी की मांग को लेकर सड़कों पर

नहीं बैठा था। लड़कियां नौकरी मांगने के लिए अपना सिर नहीं मुंडवाती थीं।

आज जब वे सड़क पर बैठे हैं तो ये पैसे लेने से उनकी बद्दुआ मिलेगी। वे

इतिहास में बने रहने के लिए ये काम कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि पिछली बार सरकार की ओर से दुर्गापूजा के लिए क्लबों को 70 हजार दिये गये थे। इस बार यह बढ़कर 85 हजार हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें