सांसदों ने लाला लाजपत राय को पुष्पांजलि अर्पित की नई
नई दिल्ली।
संसद सदस्यों और पूर्व सांसदों ने आज संविधान सदन के केन्द्रीय कक्ष में लाला लाजपत राय की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर लोक सभा और राज्य सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी लाला लाजपत राय को श्रद्धांजलि अर्पित की।
लोक सभा सचिवालय द्वारा हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशित लाला लाजपत राय की जीवनवृत्त वाली पुस्तिका गण्यमान्य व्यक्तियों को प्रस्तुत की गई।
17 नवंबर, 1956 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में लाला लाजपत राय के चित्र का अनावरण तत्कालीन प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने किया था।





