मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

एमपीसी बैठक के फैसलों पर बुधवार सुबह 10 बजे बोलेेंगे संजय मल्होत्रा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
एमपीसी बैठक के फैसलों पर बुधवार सुबह 10 बजे बोलेेंगे संजय मल्होत्रा

नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) की मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की तीन दिवसीय समीक्षा बैठक दूसरे दिन मंगलवार को भी चल रही है। सोमवार से चल रही द्विमासिक एमपीसी समीक्षा बैठक के फैसलों के ‘निर्णय’ का ऐलान 5 अगस्त को आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा सुबह 10 बजे करेंगे।

आरबीआई के मुताबिक रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा का मौद्रिक नीति वक्तव्य 5 अगस्त को सुबह 10 बजे भारत मानक समय (आईएसटी) निर्धारित है। इसके बाद दोपहर 12 बजे मॉनेटरी पॉलिसी के बाद की प्रेस कांफ्रेंस होगी। आर्थिक मामलों के जानकारों का मानना है कि 6 सदस्यों वाली मौद्रिक नीति समिति जून की बैठक की तरह ही इस बार भी नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर बरकरार रखेगी।

एसबीआई रिसर्च के अनुसार आरबीआई के नीतिगत दरों को जस का तस रखने की संभावना ज्यादा है, क्योंकि अगले दो तिमाहियों में उपभोक्ता मूल्य मुद्रास्फीति (महंगाई) के 5 फीसदी से ऊपर रहने का अनुमान है, जबकि घरेलू आर्थिक गतिविधियों में मजबूती के संकेत दिख रहे हैं।

इस वित्त वर्ष 2026-27 में एमपीसी की कुल 6 बैठकें होनी हैं, ये एमपीसी की तीसरी बैठक है। पहली समीक्षा बैठक अप्रैल में हुई थी। आरबीआई ने वृद्धि दर को बढ़ावा देने के लिए पिछले साल नीतिगत ब्याज दर रेपो रेट में 1.25 फीसदी की कटौती की थी, जो फिलहाल 5.25 फीसदी पर बरकरार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें