मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:44 · नई दिल्ली संस्करण

संजय दत्त ने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस की आत्मा की शांति के लिए किया पिंड दान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गया । बॉलीवुड के ‘संजू बाबा’ यानी एक्टर संजय दत्त ने अपने पिता सुनील

दत्त और मां नरगिस दत्त की आत्मा की शांति के लिए गया के विष्णुपद मंदिर

में पिंडदान किया है। इसी बीच संजय दत्त का एक वीडियो सामने आया है। इस

वीडियो में संजय दत्त ये रस्म निभाते नजर आ रहे हैं। उनके पिता यानी सुनील

दत्त ने भी इसी स्थान पर अपने पूर्वजों के लिए पिंडदान किया था।

संजय

दत्त के पिता अभिनेता सुनील दत्त का निधन 25 मई, 2005 को और मां अभिनेत्री

नरगिस दत्त का 3 मई, 1981 को निधन हो गया था। सुनील दत्त और नरगिस दत्त

बॉलीवुड इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। संजय दत्त गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे

गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे। उनके मंदिर पहुंचने से पहले ही इस श्राद्ध

कर्म की तैयारी कर ली गई थी।

संजय दत्त ने विष्णुपद परिसर स्थित

हनुमान मंदिर में अपने माता-पिता और पूर्वजों के लिए हिंदू धर्म का यह

महत्वपूर्ण अनुष्ठान किया। समारोह के दौरान संजय दत्त भारतीय परिधान में

नजर आए। सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर अभिनेता संजय दत्त ने रस्म पूरी की। इस

बीच गया में कड़ी सुरक्षा तैनात की गयी।

हिंदू धर्म में पिंडदान की

रस्म का बहुत महत्व है। गया में हर साल आश्विन माह में पितृपक्ष मेला लगता

है। इस दौरान देश भर से श्रद्धालु गया आकर अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति

के लिए पिंडदान अनुष्ठान करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें