मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:02 · नई दिल्ली संस्करण

संघ ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर जताया दुख

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

संघ ने वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर जताया दुखसमालखा/नई दिल्ली, 14 मार्च । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मंगलवार को वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक के निधन पर दुख जताया। वैदिक का आज गुरुग्राम में निधन हो गया। वह 78 वर्ष के थे।संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने समालखा में आयोजित अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा के निमित आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि आज मूर्धन्य पत्रकार वेदप्रताप वैदिक के निधन का दुखद समाजार मिला। पत्रकारिता में उनके योगदान को याद करते हुए होसबाले ने कहा कि हिन्दी पत्रकारिता में उनका विशेष योगदान रहा। अंतरराष्ट्रीय विषयों पर उनकी विशेष पकड़ थी।संघ से वैदिक की निकटता को लेकर होसबाले ने कहा कि पूर्व संरसंघचालक सुदर्शन जी से उनकी घनिष्ठ मित्रता थी। वर्तमान सरसंघचालक मोहनराव भागवत और स्वयं उनसे भी वैदिक जी का संपर्क रहा।राष्ट्रहित में बौद्धिक मार्गदर्शन को लेकर होसबाले ने कहा कि विचारधारा के स्तर पर वे हमें अनेक बार सावधान भी करते थे। ऐसी बड़ी हस्ती का हमसे बिछड़ना दुखद है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से वे उनके निधन पर संवेदना व्यक्त करता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें