मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:33 · नई दिल्ली संस्करण

संगम विहार में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, चार बदमाश वारदात के बाद फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
संगम विहार में आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, चार बदमाश वारदात के बाद फरार

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में बुधवार सुबह आपसी रंजिश के चलते 32 वर्षीय हृदयेश की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने अंजाम दिया।पुलिस के मुताबिक मृतक हृदयेश टाटा 407 वाहन से मलबा ढोने का काम करता था। वारदात के समय हृदयेश अपने घर के बाहर मौजूद था, जबकि उसका छोटा भाई टाटा 407 को बाहर निकाल रहा था। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार चार युवक वहां पहुंचे और हृदयेश पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। गंभीर रूप से घायल हृदयेश को परिजन नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर संगम विहार थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि हृदयेश का इलाके में रहने वाले एक परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि पुरानी रंजिश के चलते ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मृतक के परिजन और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। संदिग्धों की पहचान के लिए तकनीकी जांच के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें