मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

भाजपा ने ममता पर साधा निशाना- निष्पक्ष जांच के लिए मुख्यमंत्री और डीसी को दे देना चाहिए इस्तीफा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई दिल्ली। कोलकाता केआरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म और हत्या की घटना पर पीड़िता के माता-पिता ने प्रशासन से कई सवाल किए। इन सवालों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए उन पर तथ्यों को छिपाने का आरोप लगाया। भाजपा ने कहा कि ममता बनर्जी को निष्पक्ष जांच के लिए अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।शुक्रवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद डॉ. संबित पात्रा ने कहा कि पीड़िता के पिता ने आज देश के सामने जो सवाल रखे हैं वो बेहद अहम हैं। पीड़िता के पिता ने पूछा कि जब बेटी का शव उनके घर में था, तब डीसी नॉर्थ ने उन्हें पैसे की पेशकश क्यों की। उन्होंने इस प्रस्ताव को अस्वीकार कर दिया था। संबित पात्रा ने पूछा कि एक प्रशासक द्वारा पैसे की पेशकश तब की जाती है जब वहां कोई भ्रष्टाचार हुआ हो या कुछ छिपाने की कोशिश हो। इसमें छिपाने के लिए क्या था कि ममता बनर्जी की सरकार ने डीसी को भेजा और पीड़िता के पिता को पैसे की पेशकश की? ऐसा क्या था जिसे प्रशासन दबाना चाह रहा था?संबित पात्रा ने पूछा इस मामले में एफआईआर दर्ज करने में 12 घंटे से भी ज्यादा की देरी क्यों की गई। इस मामले में अस्पताल को एफआईआर कराना चाहिए था लेकिन पीड़िता के पिता ने देर रात पौने 12 बजे मामला दर्ज कराया। पीड़िता के पोस्टमार्टम में देरी की गई। इसके साथ पीड़िता के शव के साथ टीएमसी के नेता क्यों गए जबकि उसके 15 रिश्तेदार वहां मौजूद थे। पीड़ित महिला डॉक्टर का दाह संस्कार जल्दबाजी में किया गया था। संबित पात्रा ने कहा कि पीड़िता के माता-पिता के सभी सवालों के जवाब ममता बनर्जी को देने चाहिए। इस मामले की जांच तक उन्हें मुख्यमंत्री पद पर भी बने रहने का कोई अधिकारी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें