मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:30 · नई दिल्ली संस्करण

समाजवादी पार्टी अब ‘सांप्रदायिक पार्टी’ बन गई है : शहजाद पूनावाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
समाजवादी पार्टी अब ‘सांप्रदायिक पार्टी’ बन गई है : शहजाद पूनावाला

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने शनिवार को समाजवादी पार्टी को ‘सांप्रदायिक पार्टी’ करार दिया। उन्होंने यह बयान सपा नेता एसटी हसन के उस बयान के संदर्भ में दिया है, जिसमें उन्होंने उत्तराखंड में आई त्रासदी को दूसरे धर्मों के स्थलों के तिरस्कार का नतीजा बताया था।

शहजाद पूनावाला ने कहा कि समाजवादी पार्टी की स्थिति ऐसी बन चुकी है कि वो हर मुद्दे में राजनीतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश कर रही है, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी अब निम्नस्तर की राजनीति करने पर उतर चुकी है। ये लोग कह रहे हैं कि इन लोगों ने उत्तराखंड में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों का सम्मान नहीं किया, जिसे देखते हुए यह अल्लाह का इंसाफ है। इससे आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि यह पार्टी किस तरह से निम्नस्तर की राजनीति करने पर उतारू हो चुकी है।

पूनावाला ने समाजवादी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि इस पार्टी की गिरती स्थिति का पता इसी से लगाया जा सकता है कि इन लोगों ने राम मंदिर को भी बेकार बताने से गुरेज नहीं किया था। यह लोग देश से जुड़े हर मुद्दे के सहारे अपने लिए राजनीतिक लाभ अर्जित करने की कोशिश कर रहे हैं। लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इन लोगों को इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। अगर इन्हें लगता है कि इन सभी चीजों से इन्हें राजनीतिक मोर्चे पर किसी भी तरह का फायदा होने जा रहा है, तो मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि यह उनकी गलतफहमी है, लिहाजा उन्हें अपनी गलतफहमी दूर कर लेनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि आप लोगों को शायद याद होगा कि यह वही पार्टी है, जिसने कहा था कि इस देश में कोरोना इसी वजह से आया था, क्योंकि इन लोगों ने तीन तलाक के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी।

उन्होंने एसटी हसन के बयान का जिक्र करके कहा कि जिस तरह का बयान समाजवादी पार्टी की ओर से दिया गया है, उसके सहारे इन लोगों ने अपनी ‘दानवी मानसिकता’ का प्रदर्शन किया है। इन लोगों ने यह साफ बता दिया कि ये देश के लोगों के बारे में क्या विचार रखते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें