मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

राजगढ़ में सैलून धू-धूकर जला, दो लाख का नुकसान; शॉर्ट सर्किट की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
राजगढ़ में सैलून धू-धूकर जला, दो लाख का नुकसान; शॉर्ट सर्किट की आशंका

राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के ब्यावरा शहर के पुराने बस स्टैंड स्थित अंबेडकर चैराहे पर शुक्रवार अलसुबह एक सैलून में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे करीब दो लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही नगरपालिका की दमकल टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझ जाने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान होने से बचा लिया गया।

जानकारी के अनुसार अंबेडकर चाैराहा स्थित स्मार्ट जेंट्स पार्लर के संचालक शंकर सेन गुरुवार रात रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार तड़के आसपास के लोगों ने दुकान से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना संचालक और दमकल विभाग को दी तथा अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास भी किया। आग बुझने तक दुकान में रखा फर्नीचर, हेयर कटिंग चेयर, ट्रिमर, हेयर ड्रायर, कॉस्मेटिक सामग्री सहित अन्य उपकरण पूरी तरह जल चुके थे।

प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। मौके का निरीक्षण करने के साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग का पता नहीं चलता और दमकल नहीं पहुंचती तो आग आसपास की दुकानों तक फैल सकती थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें