मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

बाल्टी के पानी में डूब कर दो साल की बच्ची की हुई मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बाल्टी के पानी में डूब कर दो साल की बच्ची की हुई मौत

किशनगंज। प्रखंड अंतर्गत सालकी गांव में 2 वर्षीय बच्ची की बाल्टी के पानी में डूब कर मौत हो गई। गुरुवार को सदर अस्पताल में बच्ची के परिजन ने बताया कि बच्ची की मां उपमा देवी बच्ची को आंगन में रखकर घर का अन्य कार्य कर रही थी। इस बीच बच्ची खेलती हुई बाल्टी के पास जा पहुंची। जहां बाल्टी में पानी भड़ी हुई थी। अचानक भरी बाल्टी में बच्ची सर के बल गिर पड़ी। नन्ही सी जान पानी से बाहर निकलने का बहुत प्रयास किया। मगर वह बाहर ना निकल सकी जिससे पानी में दम घुटने से उसकी माैत हो गई। घटना के समय घर में कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। बच्ची के पिता सोनू दास भी बाजार कार्य करने गए थे।घटना के घंटों बीत जाने के बाद जब बच्ची की मां अपनी बेटी को खोजने लगी ताे उसने देखा कि बच्ची सिर के बल बाल्टी में पड़ी हुई है। बच्ची को बाल्टी से निकालकर तुरंत सदर अस्पताल लाया गया। मगर सदर अस्पताल के डाक्टरों ने जांच करने के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया, जिसके बाद बच्ची के माता-पिता ने बच्ची की मृत शव को लेकर रोते-विलखते हुए घर लौट गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें