मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

पहलवान साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने किए भगवान महाकाल के दर्शन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

उज्जैन,। ओलंपिक में भारत को कांस्य पदक दिलाकर पूरे देश को

गौरवान्वित करने वाले दो पहलवानों साक्षी मलिक और सत्यव्रत कादियान ने

शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल के दर्शन किए।

उन्होंने यहां नंदी हॉल से भगवान महाकाल का पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त

किया।

महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया

कि पहलवान साक्षी मलिक शुक्रवार को सुबह लगभग 11 बजे सत्यव्रत कादियान के

साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंची थीं। यहां उन्होंने नंदी हॉल से भगवान महाकाल

के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। पूजन महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित

शैलेंद्र शर्मा ने संपन्न कराया। मंदिर में साक्षी और सत्यव्रत भगवान

महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। यहां भगवान महाकाल के दर्शन करने के

बाद दोनों पहलवान कोटि तीर्थ स्थित भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने पूजन

करने के बाद भैरव जी के कानों में अपनी मनोकामना कही।

इस मौके पर

साक्षी मलिक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि जैसा सोचकर आई थी, उससे

भी अच्छी व्यवस्था श्री महाकालेश्वर मंदिर की है। यहां भगवान महाकाल के

काफी अच्छे से दर्शन हुए। मेरा पूरा परिवार खुशहाल रहे और आगे बढ़ता रहे,

बस यही कामना भगवान महाकाल से की है। उन्होंने कहा कि ओलंपिक में तो खिताब

जीत लिया है, लेकिन अब खुद के अखाड़े को आगे बढ़ाना चाहूंगी। उन्होंने

महिलाओं को संदेश दिया कि जब आप हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं तो फिर

कुश्ती में भी अपना भाग्य जरूर आजमाएं।

साक्षी मलिक ने वर्ष 2016

में ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक जीता था। वे

ओलंपिक में पदक जीतने वालीं पहली महिला पहलवान हैं। सत्यव्रत कादियान ने

वर्ष 2010 में पहली बार ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था और कांस्य

पदक जीता था। इसके बाद उन्होंने वर्ष 2014 में राष्ट्रमंडल खेलों में रजत

पदक जीता। उन्हें वर्ष 2017 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें