मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

नौसेना के जहाज से नाविक साहिल वर्मा लापता, बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- बड़े पैमाने पर खोज अभियान के बावजूद छह दिन से पता नहीं चल पाया

- साहिल के पिता ने अपने नाविक बेटे के लापता होने पर दुख व्यक्त किया

नई

दिल्ली, 03 मार्च (हि.स.)। भारतीय नौसेना के जहाज से लापता नाविक साहिल

वर्मा का छह दिनों बाद भी पता नहीं चल पाया है। उनकी खोज के लिए नौसेना ने

तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर खोज अभियान शुरू किया, जो

अभी भी जारी है। इस बीच पश्चिमी नौसेना कमान ने बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के आदेश

दिये हैं।

भारतीय नौसेना का एक नाविक 27 फरवरी से नौसेना के एक

जहाज से लापता है और उसका पता लगाने के लिए बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान

शुरू किया गया है। मुंबई मुख्यालय वाली पश्चिमी नौसेना कमान ने कहा कि

नाविक की पहचान साहिल वर्मा के रूप में की गई है। इस घटना की उच्चस्तरीय

जांच के आदेश दिए गए हैं। बताया गया कि एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना में साहिल

वर्मा सीमैन II के 27 फरवरी से तैनाती के दौरान समुद्र में लापता होने की

सूचना मिली है। नौसेना ने तुरंत जहाजों और विमानों के साथ बड़े पैमाने पर

खोज अभियान शुरू किया, जो अभी भी जारी है। घटना की सटीक परिस्थितियों का

तत्काल पता नहीं चल पाया है।

इस बीच, साहिल के पिता ने बेटे के

लापता होने पर दुख व्यक्त किया और बताया कि उन्हें 29 फरवरी को शिप कैप्टन

से संकटपूर्ण कॉल मिलने के बाद साहिल के लापता होने के बारे में पता चला।

उन्होंने मुझे बताया कि तलाशी अभियान चल रहा है, क्योंकि उसे जहाज से बाहर

कूदते हुए किसी भी कैमरे में कैद नहीं किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें