मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:25 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार : भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज-जदयू राज्यसभा सदस्य संजय झा ने किया मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना, । बिहार की पांच संसदीय सीटों झंझारपुर, अररिया, सुपौल,

मधेपुरा और खगड़िया में मंगलवार को तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। इन सीटों

पर 54 उम्मीदवार में से तीन महिला हैं। 19 उम्मीदवार निर्दलीय तथा 21

विभिन्न दलों से हैं। 14 कैडिडेट बड़ी पार्टियों से चुनाव मैदान में हैं।

ऐसे में भाजपा के प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने भी सुपौल में वोट डाल है। जबकि

जदयू के राज्यसभा सांसद संजय झा ने झंझारपुर में मतदान किया है।

मधेपुरा

में डीएम विजय प्रकाश मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोट देने के

बाद उन्होंने फोटो भी खिंचवाई। इसके अलावा झंझारपुर बूथ संख्या 235 मध्य

विद्यालय कैथिनियां पर 7.23 बजे तक मतदान नहीं हो पाया है। वीवी पैट में

खराबी बताई गई है। पीठासीन पदाधिकारी अम्बुज कुमार ने फोन पर स्वीकारा।

जल्द ठीक होने की संभावना जताई जा रही है। मधेपुरा में डीएम विजय प्रकाश

मीणा ने अपने परिवार के साथ वोट डाला। वोट देने के बाद उन्होंने फोटो भी

खिंचवाई।

झंझारपुर में महागठबंधन की तरफ से वीआईपी

उम्मीदवार सुमन कुमार महासेठ तो जेडीयू से रामप्रीत मंडल मैदान में हैं।

वहीं, खगड़िया से लोजपा (रामविलास) के राजेश वर्मा तो सीपीआई (एम) के संजय

कुमार कुशवाहा ताल ठोक रहे हैं। वहीं, सुपौल में एनडीए गठबंधन की ओर से

जदयू के दिलेश्वर कामैत और आईएनडीआईए की ओर से राजद के चंद्रहास चौपाल आमने

सामने होंगे। मधेपुरा में जदयू प्रत्याशी दिनेश चंद्र यादव और राजद से

कुमार चंद्रदीप मैदान में हैं। इसके अलावा, अररिया में राजद ने शाहनवाज आलम

को टिकट दिया है। वहीं, अररिया भाजपा ने प्रदीप सिंह पर भरोसा जताया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें