मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

सहायता शिविर में बदइंतजामी, दिव्यांगो और बुजुर्गों को घंटों करना पड़ा इंतजार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सहायता शिविर में बदइंतजामी, दिव्यांगो और बुजुर्गों को घंटों करना पड़ा इंतजार

भागलपुर। भागलपुर के सैंडिस कंपाउंड में मंगलवार को दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों की मदद के लिए लगाए गए शिविर में उन्हें असुविधा का सामना करना पड़ा।इस सहायता उपकरण वितरण शिविर में भारी अव्यवस्था देखने को मिली। एडिप और राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत भागलपुर में आयोजित यह शिविर दिव्यांग एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण के लिए लगाया गया था। प्रशासन ने लाभुकों को सुबह 9 बजे बुलाया लेकिन यहां पहुंचे लोगों को यह कहकर इंतजार करवाया गया कि किट दोपहर 4 बजे दी जाएगी। शिविर में मौजूद दिव्यांगों का कहना है कि हम लोग सुबह से भूखे-प्यासे बैठे हैं। न पानी है, न टॉयलेट। बहुत तकलीफ हो रही है।उल्लेखनीय है कि भागलपुर के साथ-साथ बांका और मुंगेर से भी बड़ी संख्या में लोग इस शिविर में पहुंचे थे। लेकिन सबसे बुनियादी सुविधाओं पीने का पानी और शौचालय का यहां कोई इंतजाम नहीं था। बुजुर्गो ने कहा कि हम चल-फिर भी नहीं सकते, इतनी देर तक बैठा दिया गया है। कोई पूछने वाला नहीं है। जब अधिकारी से सवाल पूछने की कोशिश की गई तो वे जवाब देने से बचते नजर आए। जनसेवा के नाम पर लगे इस शिविर में व्यवस्थाओं की सच्चाई कुछ और ही बयां कर रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें