मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:20 · नई दिल्ली संस्करण

सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाया

सागर। मध्य प्रदेश के सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) में सोमवार सुबह एक 30 वर्षीय प्रसूता की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में आक्रोश का माहौल बन गया। परिजनों ने इलाज में लापरवाही और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और निष्पक्ष जांच की मांग की है।जानकारी अनुसार मृतका की पहचान नयाखेड़ा निवासी संध्या अहिरवार के रूप में हुई है, जिसे 17 अप्रैल को प्रसव पीड़ा होने पर बंडा अस्पताल से रेफर कर बीएमसी लाया गया था। यहां उनका उपचार जारी था। परिजनों के अनुसार, रविवार रात अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें लेबर रूम में शिफ्ट किया गया, जहां सोमवार सुबह उनकी मौत हो गई।परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मरीज को समय पर उचित उपचार नहीं मिला। उनका कहना है कि संध्या करीब दो घंटे तक दर्द से तड़पती रही, लेकिन समुचित ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्टाफ द्वारा लगाए गए एक इंजेक्शन के बाद उनकी हालत और बिगड़ गई।इसी दौरान संध्या की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोग अस्पताल में जमा हो गए और प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। उनका यह भी आरोप है कि प्रसूता की मौत के बाद से बीएमसी प्रबंधन ने अब तक उन्हें मृत संध्या का चेहरा नहीं देखने दिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। फिलहाल परिजन मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर अस्पताल प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें