मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

वाल्मीकि समाज को भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग काे लेकर सफाई कर्मचारी हड़ताल पर उतरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। प्रदेशभर के निकायाें में अखिल भारतीय सफाई मजदूर

कांग्रेस के बैनर तले सफाई कर्मचारी सोमवार को विरोध-प्रदर्शन करते हुए

हड़ताल पर उतर गए। सफाई कर्मचारियों ने वाल्मीकि समाज को सफाई कर्मचारी

भर्ती में प्राथमिकता देने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन

की चेतावनी दी गई है।

अजमेर नगर निगम में कार्यरत सफाई कर्मचारी

विरोध प्रदर्शन करते सोमवार को सभी कर्मचारी लामबंद हो गए और प्रदेश भर में

जारी हड़ताल का समर्थन करते हुए अपना विरोध जताया। कर्मचारियों ने कहा कि

राजस्थान सरकार की ओर से 2024 में सफाई कर्मचारियों की भर्ती निकली हुई है।

इस भर्ती में वाल्मीकि समाज को 100 फीसदी प्राथमिकता देने और पूर्व में

कार्यरत अस्थाई सफाई कर्मचारियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।

जिससे कि उन्हें राहत मिल सकें।

वाल्मीकि समाज के लोगों ने कहा कि

वे लंबे समय से इस काम में लगे हुए हैं। लेकिन, उन्हें प्राथमिकता नहीं दी

जाती। पहले भी अजमेर सहित अलग-अलग स्थान पर भर्ती निकाली गई थी, जिसमें

वाल्मीकि समाज के साथ ही अन्य समाज के लोग भी भर्ती में शामिल हुए और

उन्हें नौकरी भी मिली लेकिन उनके ओर से सफाई कार्य नहीं किया जाता और ऑफिस

वर्क में उनकी ड्यूटी लगा दी जाती है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों ने इसका

विरोध करते हुए सफाई कर्मचारी भर्ती में आरक्षण की मांग की है और यह मांग

पूरी नहीं होने हड़ताल जारी रहेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें