मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 17 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
दिल्ली से महाकुंभ जा रहे श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, चार की मौत, 17 घायल

फतेहपुर। जिले में कल्याणपुर थाना क्षेत्र के कानपुर- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार को ट्रैवलर बस से डंपर की टक्कर हो गई। हादसे में चार श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 17 लोग घायल हैं। ये सभी लोग ट्रैवलर बस में बैठकर दिल्ली से प्रयागराज महाकुंभ स्नान को जा रहे थे। घायलों में तीन की हालत गंभीर होने पर कानपुर में हैलट अस्पताल के लिए रेफर किया है।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया कि मृतकों की पहचान विवेक, विमल झा, दिगम्बर झा व प्रेमकांत झा के रूप में हुई है। वहीं, नीरा देवी, रीता देवी, अनुराग झा, सलोनी झा समेत 17 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गये।उन्होंने बताया कि ये सभी श्रद्धालु दिल्ली से महाकुंभ मेला में शामिल होने के लिए ट्रैवलर बस से प्रयागराज जा रहे थे। फतेहुपर में थाना कल्याणपुर क्षेत्र के कानपुर प्रयागराज नेशनल हाईवे स्थित दूधी कगार मोड़ के पास सुबग तेज रफ्तार से आ रहे गिट्टी लोड डंपर से टकरा गई। हादसे में ट्रैवलर बस के चालक समेत चार लोगों की मौत हो गई और बस में सवार 17 लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि डंपर ट्रैवलर बस को घसीटते हुए लगभग दो किलोमीटर दूर नूरपुर मोड़ तक चली गई। हादसे के तुरंत बाद पुलिस व प्रशासन ने राहत कार्य शुरू किया और घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।उल्लेखनीय है कि जिले में इस महीने की यह तीसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है। पहला घटना छह फरवरी को हुई थी, जिसमें 14 श्रद्धालु घायल हुए थे। दूसरी घटना नौ फरवरी को हुई थी, जिसमें दो श्रद्धालुओं की जान गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें