मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:41 · नई दिल्ली संस्करण

केजरीवाल गोवा की हवा खाने के बाद खाएंगे तिहाड़ की हवा - सचदेवा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई दिल्ली।

ईडी द्वारा केजरीवाल को बार-बार बुलाने के बाद ईडी के सामने न उपस्थित होने पर भारतीय जनता पार्टी ने तंज कसते हुए कहा है कि केजरीवाल गोवा की हवा खाने के बाद एशिया की सबसे बड़ी जेल तिहाड़ की हवा खाएंगे। हम बता दें कि दिल्ली के कथित मदिरा घोटाला मामले में भाजपा और आप के बीच घमासान लगातार जारी है। प्रवर्तन निदेशालय के समन को गैरकानूनी बताते हुए ईडी के सामने केजरीवाल ने पेश होने से इनकार कर दिया। इसके बाद CM केजरीवाल 3 दिवसीय गोवा दौरे पर रवाना हो गए। वहीं सीएम केजरीवाल द्वारा पूछताछ में शामिल नहीं होने पर एक बार फिर BJP ने निशाना साधा है।

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा ईडी को दिए गए जवाब पर तंज कसते हुए कहा कि अब वो ED के समन को गैरकानूनी बता रहे हैं, जब शराब नीति बनाई तब वो गैरकानूनी नहीं था। मंदिर, गुरुद्वारों के पास शराब की दुकान खोलना गैरकानूनी था, एक के साथ एक बोतल फ्री देना गैरकानूनी था। जिस तरह से वो ED के समन से भाग रहे हैं वो गैरकानूनी है।

इस दौरान वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि वो जांच से भागते-भागत थक जाएंगे, जांच का सामना करें। आप जांच से भागकर दिल्ली की जनता को ये बता रहे हैं कि आप दोषी हैं। इस दौरान सचदेवा ने सीएम केजरीवाल के गोवा दौरे पर भी तंज कसा, उन्होंने कहा कि अभी आप गोवा की ताजी हवा लीजिए, समय आने पर आपको सही जगह की हवा मिलेगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें